हजारीबाग

हजारीबाग जेल ब्रेक का पर्दाफाश: महाराष्ट्र के सोलापुर से तीनों कुख्यात कैदी गिरफ्तार, SIT टीम की ऐतिहासिक कामयाबी हजारीबाग

Share
Share
Khabar365news


जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग से 31 दिसंबर 2025 की रात फरार हुए तीन कुख्यात सजायाफ्ता कैदियों को हजारीबाग पुलिस ने महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के करमाला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर एक बार फिर अपनी तेज़, सटीक और प्रोफेशनल पुलिसिंग का लोहा मनवाया है।
इस हाई प्रोफाइल जेल ब्रेक कांड को चुनौती के रूप में लेते हुए हजारीबाग पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में अंतरराज्यीय ऑपरेशन चलाकर फरार अपराधियों को दबोच लिया।
🚨 हाई सिक्योरिटी जेल से फिल्मी अंदाज़ में फरारी
31 दिसंबर 2025 की रात करीब 1:30 बजे
जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग से तीन सजायाफ्ता कैदी —
देव कुमार भुइयां उर्फ देवा भुइयां
राहुल रजवार
जितेंद्र रवानी
जेल की खिड़की की रॉड काटकर, बेडशीट की रस्सी बनाकर और चारदीवारी फांदकर फरार हो गए। तीनों गंभीर आपराधिक मामलों में सजा काट रहे थे।


⚡ SIT टीम का सुपर एक्शन मोड
घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व किया —
👮‍♂️ नेतृत्व में
श्री अमित आनंद (भा.पु.से.)
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग
🧠 ऑपरेशन में शामिल रहे ये जांबाज़ अधिकारी
इस बड़े ऑपरेशन में शामिल टीम में शामिल थे —
पु.नि. शाहिद रजा — पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल
पु.नि. विनोद कुमार — सह थाना प्रभारी, बरही
पु.अ.नि. निशांत केरकेट्टा — थाना प्रभारी, लोहरसिंघना
पु.अ.नि. वेद प्रकाश पांडे — प्रभारी, पेलावल ओपी
पु.अ.नि. गौतम कुमार — SAT प्रभारी, हजारीबाग
पु.अ.नि. सत्यम गुप्ता — लोहरसिंघना थाना
तकनीकी शाखा एवं नक्सल शाखा के अधिकारी व कर्मी
लोहरसिंघना थाना का सशस्त्र बल
🎯 महाराष्ट्र में दबोचे गए तीनों फरार कैदी
लगातार टेक्निकल सर्विलांस, ट्रेलिंग और ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद टीम ने सोलापुर जिले के करमाला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरठी ईंट-भट्ठा से तीनों फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया।
ट्रांजिट रिमांड पर लाकर तीनों को हजारीबाग जेल भेज दिया गया है।
🏆 फिर साबित हुई हजारीबाग पुलिस की ताकत
हजारीबाग पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अपराध चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, कानून के हाथ लंबे हैं। हाई सिक्योरिटी जेल से फरारी जैसी चुनौतीपूर्ण घटना को भी पुलिस ने पूरी मुस्तैदी से सुलझाया।
🔥 संदेश साफ है — अपराध करोगे तो बचोगे नहीं!
हजारीबाग पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है और आम जनता के लिए भरोसे की मजबूत मिसाल।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

16 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग! चक्रवाती मौसम ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

Khabar365newsकहीं पोल गिरे, कहीं तार टूटे, कई इलाकों में बिजली गुल; पर्याप्त...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की सक्रियता से तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई गुमशुदा विवाहिता

Khabar365news आवेदन मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, तकनीकी शाखा की मदद से...

हजारीबाग

चरही पैक्स चुनाव का बिगुल बजा, 30 अक्टूबर को मतदान व विशेष आमसभा

Khabar365news अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, निर्वाचन पदाधिकारी शौकत सरवर की सक्रियता...

हजारीबाग

24 घंटे में चोरीकांड का उद्भेदन, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

Khabar365news कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर गिरफ्तार, थाना प्रभारी सरोज...