BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार युवकों की मौत

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा-रेहला मुख्य सड़क पर रविवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार युवकों की जान चली गई। बेलचंपा गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा ने एक स्कॉर्पियो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सड़क किनारे पिचक कर रह गया। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो में सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलने पर गढ़वा पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्कॉर्पियो में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद शवों को निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतकों की पहचान पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र के लवर पांडु गांव निवासी लखन पासवान के पुत्र नरेंद्र कुमार पासवान (30), शंभु पासवान के पुत्र जितेंद्र पासवान (28), विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव निवासी मनोज पासवान के पुत्र बादल पासवान (20) और अशोक पासवान के पुत्र बिक्की कुमार (18) के रूप में हुई है। सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार चारों युवक स्कॉर्पियो से बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव गए थे, जहां जितेंद्र पासवान की मौसेरी बहन की सगाई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात वे सभी घर लौट रहे थे, तभी बेलचंपा गांव के पास हादसा हो गया। टक्कर के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां रोने-बिलखने और चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। चार युवकों की एक साथ मौत की खबर से उनके गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने गढ़वा-रेहला मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि रात के समय हाईवा और अन्य भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार के कारण इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। पुलिस ने बताया कि फरार हाईवा की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...