Home Breaking कोलकाता से जमशेदपुर तोतों की तस्करी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

कोलकाता से जमशेदपुर तोतों की तस्करी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Share
Share

जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर रविवार शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लाए जा रहे 100 से अधिक तोतों को जब्त किया है। सभी तोते कोलकाता से जमशेदपुर लाये गये थे, जिन्हें साकची और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने की योजना थी। इससे पहले ही वन विभाग को गुप्त सूचना मिल गई थी, जिसके आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अवैध तस्करी का भंडाफोड़ किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तोतों को एक पेटी में बंद कर ऑटो के माध्यम से शहर में लाया जा रहा था। जैसे ही ऑटो साकची गोलचक्कर के पास पहुंचा, वन विभाग की टीम ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान पेटी से दर्जनों तोते बरामद किये गये। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो इस अवैध तस्करी में सीधे तौर पर शामिल बताए जा रहे हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि कोलकाता से और भी तोते जमशेदपुर लाए गए हैं, जिन्हें शहर के अलग-अलग इलाकों में छिपाकर रखा गया है। इस जानकारी के बाद वन विभाग की टीम दोनों आरोपियों को साथ लेकर विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है, ताकि अन्य तोतों की भी बरामदगी की जा सके।

मामले को लेकर डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि जब्त किये गये सभी तोते कोलकाता से लाये गये थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे भी और तोतों की बरामदगी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग का कहना है कि वन्यजीवों की तस्करी एक गंभीर अपराध है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
DHANBADJharkhand

सूर्य सिंह बेसरा पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड आंदोलनकारियों का धरना

सीबीआई जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और बेसरा को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध...

JharkhandRanchi

छोटनी कुमारी ने महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है – डॉ दीपिका टोप्पो

राँची : डोरंडा महाविद्यालय, राँची के नागपुरी विभाग की स्नातक सेमेस्टर -2...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे में कार्यरत युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रेल पटरी पर कार्य करने के...

JharkhandRanchi

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर की समय-सारणी में बदलाव

रांची। संत शिरोमणि सदानंद महाराज जी के सानिध्य में एम.आर.एस. श्री कृष्ण...