BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

कोलकाता से जमशेदपुर तोतों की तस्करी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर रविवार शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लाए जा रहे 100 से अधिक तोतों को जब्त किया है। सभी तोते कोलकाता से जमशेदपुर लाये गये थे, जिन्हें साकची और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने की योजना थी। इससे पहले ही वन विभाग को गुप्त सूचना मिल गई थी, जिसके आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अवैध तस्करी का भंडाफोड़ किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तोतों को एक पेटी में बंद कर ऑटो के माध्यम से शहर में लाया जा रहा था। जैसे ही ऑटो साकची गोलचक्कर के पास पहुंचा, वन विभाग की टीम ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान पेटी से दर्जनों तोते बरामद किये गये। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो इस अवैध तस्करी में सीधे तौर पर शामिल बताए जा रहे हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि कोलकाता से और भी तोते जमशेदपुर लाए गए हैं, जिन्हें शहर के अलग-अलग इलाकों में छिपाकर रखा गया है। इस जानकारी के बाद वन विभाग की टीम दोनों आरोपियों को साथ लेकर विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है, ताकि अन्य तोतों की भी बरामदगी की जा सके।

मामले को लेकर डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि जब्त किये गये सभी तोते कोलकाता से लाये गये थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे भी और तोतों की बरामदगी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग का कहना है कि वन्यजीवों की तस्करी एक गंभीर अपराध है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...