JharkhandpatratupatratuRamgarh

स्वामी विवेकानंद स्मारक समिति सह एकल अभियान के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद का 163वीं जयंती पीटीपीएस पतरातु में धूमधाम से मनाई गई

Share
Share
Khabar365news

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने युवाओं को किया संबोधित किया
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज पतरातु में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धापूर्वक और उत्साह के साथ मनाई गई। इस उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रोशन लाल चौधरी ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा के सबसे बड़े स्रोत हैं। उन्होंने कहा, “स्वामी जी का मानना था कि युवा शक्ति ही राष्ट्र के निर्माण का मुख्य आधार है। आज के युवाओं को उनके ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’ के संदेश को अपने जीवन में उतारना चाहिए।”विधायक ने पतरातु क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद की जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का दिन है।


इस समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास में स्वामी जी के सिद्धांतों को शामिल करने का संकल्प लिया। तथा समिति के अध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा किस्वामी विवेकानंद ने हमारे देश को विश्व पटल पर लाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उनका उत्तम चरित्र देश के प्रति उनका प्रेम तथा कम उम्र में उनकी विलक्षण बुद्धि की मुराद आज पूरी दुनिया है। हमें उनके आदर्शों के मार्ग पर चलना चाहिए और उनके आदर्शों के मार्ग पर चलने का हम प्राण लेंगे। स्वामी विवेकानंद के जीवन शैली और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को स्वामी जी के जीवन के बारे में अवगत कराया। स्वामी विवेकानंद (जन्म: 12 जनवरी, 1863; निधन: 4 जुलाई, 1902) का बचपन का नाम नरेंद्र नाथ दत्त था , उन्होंने 1893 के शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन से वैश्विक ख्याति पाई, , और ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए’ का नारा दिया, भारत के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक दूत बनकर राष्ट्रवाद को प्रेरणा दी, तथा 39 वर्ष की अल्पायु में निधन हो गया। स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर पतरातू के एकल अभियान से एकल विद्यालय के आचार्य लोग भी शामिल होकर स्वामी विवेकानंद के स्मारक पर पुष्प अर्पित किये कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो तथा संचालन गणेश कुमार ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद वारिस खान के द्वारा किया गया इस विशेष मौके पर पंचायत समिति अनीता जैन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद वारिस खान, भुवनेश्वर महतो सुजीत कुमार पटेल पतरातू मंडल अध्यक्ष रंजन भगत अजय कुमार उपमुखिया नंदकिशोर महतो, गणेश ठाकुर, गोविंद सोनी, सुजीत पटेल, राहुल कुमार सिंह, वार्ड सदस्य तेरुष देवी, किरण कुमारी, कन्हैया कुमार, रीता देवी, रणधीर कपूर, भुरकुंडा संघ समिति सचिव विजय कुमार, पतरातू संत प्रमुख नागेश्वर महतो, भुरकुंडा संत प्रमुख शांति देवी, आचार्य में यशोदा देवी, लीलावती देवी ,ललिता देवी, मानमती देवी, पासो देवी, पुष्पा देवी ,सुनीता देवी, बीना देवी, बालमुनि कुमारी ,कविता देवी, आरती कुमारी, श्वेता कुमारी ,नेहा देवी ,पूनम देवी, मालती देवी ,प्रिया देवी ,सनोज कुमार सिंह, मनीष कुमार, अशोक साव ,दिनेश कुमार, अनुज कुमार, योगेश्वर महतो, पारिजात कुमारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

माय भारत (मेरा युवा भारत) ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया वृक्षारोपण

Khabar365newsविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय भारत (मेरा युवा भारत) एवं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अप्पर बाजार में युवक की पिटाई, पुलिस बनी तमाशबीन

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची में 6-7 जून को विशेष कैंप, Unmapped मतदाताओं की होगी मैपिंग

Khabar365newsरांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रांची...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने लगभग 58 लाख रुपये की दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड़ पंचायत में...