हजारीबाग

श्रद्धा और सेवा का हुआ अदभुत संगम, शहर के इन्द्रपुरी साईं मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विशाल भंडारे में हजारों ने ग्रहण किया बाबा का प्रसाद

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर साईं परिवार हजारीबाग (निबंधन संख्या 8188/19) द्वारा शहर के इन्द्रपुरी स्थित साईं मंदिर में भव्य भंडारे और भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता को समर्पित इस आयोजन में ‘साईं परिवार’ और ‘साईं महिला मंडली’ के सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाकर मिसाल पेश की।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार की अहले सुबह बाबा के भव्य अभिषेक और दिव्य मंगल आरती के साथ हुआ। मंदिर परिसर ‘साईं राम’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। मकर संक्रांति की परंपरा को निभाते हुए बाबा को चूड़ा, दही, तिलकुट, गुड़ और फलों का विशेष भोग लगाया गया। दोपहर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर खिचड़ी, चोखा और चटनी का प्रसाद ग्रहण किया। संध्या आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच हलवा प्रसाद का वितरण कर दिनभर चले इस अनुष्ठान का समापन हुआ।

साईं परिवार की सेवा भावना मंदिर की चौखट तक सीमित नहीं रही। मानवता और समरसता का संदेश देते हुए समूह द्वारा आर्ष कन्या गुरुकुल (आर्य समाज, हजारीबाग) के बच्चों के बीच भी खिचड़ी, चिप्स और चोखा का प्रसाद पहुँचाया गया। बच्चों के चेहरे की मुस्कान ने इस आयोजन की सार्थकता को और बढ़ा दिया।

विदित हो कि साईं परिवार, हजारीबाग केवल एक धार्मिक समूह नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का संवाहक है। समूह के सदस्यों ने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य साईं भक्तों को एकजुट करना और समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना है। चाहे व्यक्तिगत सहयोग हो या सामूहिक सेवा कार्य, यह समूह लगातार सामाजिक जुड़ाव की दिशा में अग्रसर है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में साईं परिवार के सभी पुरुष एवं महिला सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
हजारीबाग

गैस संकट पर प्रशासन का ताबड़तोड़ एक्शन! कटकमसांडी में CO अनिल गुप्ता का गोदाम पर अचानक धावा

Khabar365news हजारीबाग/कटकमसांडी:क्षेत्र में लगातार मिल रही गैस किल्लत की शिकायतों ने आखिरकार...

हजारीबाग

लापरवाही पर कड़ा एक्शन: PMAY-G के लाभुकों पर सख्ती, BDO पूजा कुमारी की सक्रियता से तेज हुई कार्रवाई

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग):प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवंटित घरों का निर्माण नहीं...

हजारीबाग

हजारीबाग में मकानों की जनगणना को लेकर बड़ी पहल, फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Khabar365newsहजारीबाग : शहरी क्षेत्र में सटीक और पारदर्शी मकान जनगणना सुनिश्चित करने...

हजारीबाग

पेलावल में बिजली व्यवस्था को मिली नई ताकत, RDSS योजना के तहत 3 ट्रांसफार्मरों का भव्य उद्घाटन

Khabar365news हजारीबाग/कटकमसांडी:ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की...