हजारीबाग

हजारीबाग यूथ विंग ने ओल्ड एज होम में बुजुर्गों संग मनाई मकर संक्रांति

Share
Share
Khabar365news

बुजुर्गों संग मकर संक्रांति का उल्लास, ओल्ड एज होम में दिखी अपनत्व की झलक

बुजुर्गों का सम्मान ही हमारी संस्कृति की पहचान है उनके चेहरे की मुस्कान हमारे सेवा कार्यों की सबसे बड़ी उपलब्धि है : चंद्र प्रकाश जैन

संस्था निरंतर बुजुर्गों के सम्मान और सेवा के लिए समर्पित रहेगी : करण जायसवाल

हजारीबाग

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गुरुवार को एसपी कोठी स्थित ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के बीच पर्व बड़े ही उत्साह एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव रितेश खण्डेलवाल ने की। इस अवसर पर ओल्ड एज होम में रह रहे सभी बुजुर्गों के बीच तिलकुट,चूड़ा, गुड़ सहित अन्य पारंपरिक सामग्रियों का वितरण किया गया। बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक साफ दिखाई दी। उन्होंने सभी सदस्यों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया, जो संस्था के सदस्यों के लिए भावुक एवं अविस्मरणीय क्षण रहा।
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बुजुर्गों के संग सभी ने एक सामूहिक तस्वीर लेकर इस पल को यादगार बनाया। हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके साथ पर्व मनाकर जो आत्मिक सुख मिलता है, वह शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। संस्था आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग केवल पर्व मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहकर सेवा करने का संकल्प लिया है। होली, दीपावली, जन्मदिन एवं शादी की वर्षगांठ जैसे अवसरों पर भी संस्था ओल्ड एज होम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ खुशियाँ बांटती है। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उक्त अवसर पर सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, संस्था मार्दर्शक विकास केशरी, संजय कुमार,कार्यकारिणी सदस्य सेज़ल सिंह,प्रज्ञा कुमारी एवं खुशी कुमारी सहित कई लोग मौजूद रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में हजारीबाग पुलिस का परचम, पु०अ०नि० रोशन कुमार को फिंगर प्रिंट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल

Khabar365newsचतरा: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में...

हजारीबाग

हजारीबाग में मुहर्रम पर निर्बाध बिजली के लिए महा-प्लान: छुट्टी पर रोक, 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे अधिकारी

Khabar365news​हजारीबाग:मुहर्रम पर्व के मद्देनजर पूरे हजारीबाग जिले में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और बिना...

हजारीबाग

छड़वा मोहर्रम मैदान की बड़ी समस्या का होगा समाधान, डीसी के निर्देश पर हटेंगे 11 हजार और 33 हजार वोल्ट के बिजली तार

Khabar365news हजारीबाग। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न...