
वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आदर्श इंटर महाविद्यालय इचाक,जीएम इंटर महाविद्यालय इचाक, जेएम इंटर महाविद्यालय उरूका, उच्च विद्यालय सिझुआ, उच्च विद्यालय बरकाखुर्द, सीएम आदर्श उच्च विद्यालय इचाक में एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल रहा। बच्चे स्कूल और कॉलेज पहुंचे पर उनकी पढ़ाई हड़ताल के कारण बाधित रही।
आज का मुख्य मांगे अनुदान प्रपत्र भरने के बाद चार लेयर की जांच प्रक्रिया के आधार पर अनुदान को रोकने एवं राज्य सरकार के सौतेले व्यवहार के खिलाफ एक दिवसीय धारणा दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श इंटर कॉलेज, के प्राचार्य मनीष कुमार,मनोज कुमार,कैलाश कुमार,ममता मेहता,जीएम इंटर कॉलेज इचाक के प्राचार्य शंभू कुमार,पंकज कुमार,रत्नेश कुमार राणा,अजीत हंसदा,संजीत कुमार,राजकुमार,बिनोद कुमार मेहता,जेएम इंटर कॉलेज, के प्राचार्य बसंत कुमार,राजेंद्र कुमार यादव, प्रकाश मेहता,विजय कुमार दास,उच्च विद्यालय सिझुआ,प्रियंका कुमारी,कृष्णदेव यादव,चंद्रधारी मेहता,उच्च विद्यालय बरकाखुर्द,से श्रीकांत कुमार,यमुना प्रसाद मेहता,सीएम आदर्श उच्च विद्यालय,के प्रधानाध्यापक जीवन कुमार,ओमकार कुमार,सिकेंद्र राणा,राजेश कुमार इत्यादि का महत्पूर्ण योगदान रहा।
Leave a comment