Home हजारीबाग पेलावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे की सख्ती से तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, हजारीबाग न्यायालय भेजे गए
हजारीबाग

पेलावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे की सख्ती से तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, हजारीबाग न्यायालय भेजे गए

Share
Share

कटकमसांडी: (पेलावल) थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने एक बार फिर अपनी तेज़ तर्रार और सक्रिय पुलिसिंग का परिचय दिया है। कटकमसांडी थाना कांड संख्या 009/26 (दिनांक 16.01.26) के तहत दर्ज मामले में नामजद अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, हजारीबाग में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
मो0 नदीम, उम्र 30 वर्ष, पिता स्वर्गीय सफीउल्लाह
मोहम्मद सुफियान अंसारी, उम्र 38 वर्ष, पिता मोहम्मद कुर्बान
दोनों ग्राम – उत्तरी पेलावल, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग के निवासी हैं।
इसके साथ ही कटकमसांडी पेलावल थाना कांड संख्या 80/25 के नामजद अभियुक्त

  1. मोहम्मद आमिर राजा, उम्र 25 वर्ष, पिता मोहम्मद तौकीर खान, निवासी – रोमी
    को भी गिरफ्तार किया गया।
    तीनों अभियुक्तों को धारा 18(c)/27(b)(ii)/8(c)/22(b) BNS के तहत विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 16.01.26 को उचित मार्गरक्षी दल के साथ माननीय न्यायालय, हजारीबाग भेजा गया।
    थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे की इस सख्त और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर सराहना की है और कहा है कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र में अब अपराधियों की खैर नहीं।
    थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे के नेतृत्व में कटकमसांडी पुलिस लगातार अपराध पर लगाम लगाने में जुटी हुई है और आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
हजारीबाग

चरही थाना के निरीक्षण में एसपी ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर दिए सख्त निर्देश

हजारीबाग। जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली...