हजारीबाग

ड्रोन की नजर, पुलिस का प्रहार: चौपारण में 70 एकड़ अवैध अफीम की खेती ध्वस्त, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

Share
Share
Khabar365news


चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ अब निर्णायक जंग छिड़ चुकी है। दिनांक 26.01.2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम सिकदा में वन विभाग और चौपारण पुलिस की संयुक्त टीम ने ऐतिहासिक अभियान चलाते हुए करीब 70 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को मौके पर ही विनष्ट कर दिया। यह इलाका बिहार से सटे फल्गु नदी के किनारे अवस्थित है, जहां लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करों का नेटवर्क सक्रिय था।


इस पूरे ऑपरेशन की कमान खुद थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने संभाली। उनकी सतत सक्रियता, तेज रणनीति और सख्त रवैये के कारण तस्करों में अफरा-तफरी मच गई। ड्रोन की मदद से दुर्गम और घने इलाकों को चिन्हित किया गया और वहां चल रही अवैध खेती को जड़ से खत्म कर दिया गया।
अभियान के दौरान मौके से
15 डिलीवरी पाइप बरामद कर नष्ट किए गए, जो अफीम की खेती में उपयोग किए जा रहे थे।
पुलिस द्वारा अवैध खेती में संलिप्त लोगों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान होते ही उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त अभियान में SDPO बरही अजित कुमार बिमल, पु0नि0 चंद्रशेखर, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, SI सुबिन्दर राम, SI रतन टुडू, ASI बदल महतो, सशस्त्र बल एवं वन विभाग के बनपाल कुलदीप कुमार शामिल थे।
थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
“चौपारण क्षेत्र में किसी भी हाल में नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध अफीम की खेती और तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा।”


यह कार्रवाई न सिर्फ तस्करों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि यह भी साबित करती है कि चौपारण पुलिस अब पूरी ताकत के साथ नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकने के मिशन में जुट चुकी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी में 7 और 8 मार्च को 6 घंटे बिजली रहेगी बाधित, मेंटनेंस कार्य को लेकर विभाग ने जारी की सूचना

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी...

हजारीबाग

उपायुक्त की सख्ती: राशन व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 4 दिन में सुधार के निर्देश

Khabar365newsहजारीबाग। जिला समाहरणालय में गुरुवार 5 मार्च को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह...

हजारीबाग

हुरहुरू हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग। शहर के हुरहुरू मोहल्ला में कुएं से बरामद युवक के शव...