BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री समेत कई नेता दिल्ली तलब; शीर्ष नेतृत्व संग अहम बैठक

Share
Share
Khabar365news

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है। केंद्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा राज्य की राजनीतिक रणनीति और कांग्रेस की प्राथमिकताओं पर चर्चा करना है।

इसके अलावा, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर आयोजित इस बैठक में विधायकों द्वारा हाल ही में उठाई गई शिकायतों को भी रखा जाएगा। माना जा रहा है कि मंत्रियों से इन शिकायतों के संबंध में सवाल किए जा सकते हैं। बता दें राज्य के कई विधायकों ने पिछले सप्ताह दिल्ली जाकर केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की थी और मंत्रियों पर प्राथमिकता न देने का आरोप लगाया था।

इस पर आलाकमान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रभारी के. राजू से बात करने के निर्देश दिए थे। बैठक में के. राजू, केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की सहित सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पीछे मां-बेटी का शव बरामद, दुमका में सनसनी

Khabar365newsदुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौंक के नजदीक, सदर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsझारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NHM में 298 संविदा पदों की बहाली पर रोक, CMO ने दिए जांच के आदेश

Khabar365newsNHM यानि नेशनल हेल्थ मिशन झारखंड के तहत 298 संविदा पदों के...