BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में संदिग्ध हालात में महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत कानगोई पहाड़ की तराई में शुक्रवार को एक करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव एक सूखे पेड़ से लटका हुआ पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना मिहिजाम थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का मुआयना किया। महिला ने नाइटी पहने रखा है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले को लेकर पुलिस आत्महत्या, हत्या अथवा अन्य किसी कारण की आशंका से हर पहलू की गहन जांच कर रही है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, वहीं महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए थाना क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी इलाकों में भी सूचना भेजी गई है।

मिहिजाम थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...