BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह से लापता किशोरी 40 दिन बाद रांची से बरामद

Share
Share
Khabar365news

झारखंड स्थित गिरिडीह जिले से लापता हुई नाबालिग किशोरी को रांची से सकुशल बरामदगी की गई है। जानकारी के मुताबिक, 26 दिसंबर की शाम किशोरी अपने घर के पास के ही एक दुकान में सामान खरीदने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों के द्वारा आसपास में खोजबीन शुरू की गई, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में किशोरी के परिजनों द्वारा इस घटना की जानकारी बेंगाबाद थाना में दर्ज कराया गया। पुलिस में रिपोर्ट लिखाते समय किशोरी की मां ने बताया था कि गादी गांव का विकास नाम का एक लड़का उनकी बेटी से लगातार मोबाइल फोन पर बात करता था।

इस पर पुलिस को शक हुआ कि किशोरी विकास के ही साथ गई होगी। युवक गलत नीयत से नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया होगा। मामला दर्ज होने के बाद बेंगाबाद पुलिस द्वारा खोजबीन शुरू की गई। बेंगाबाद पुलिस ने विकास कुमार को उसके घर से थाना बुलाकर पूछताछ की गई। जिसके बाद युवक ने पहले बताया कि उसे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। बाद में  पुलिस द्वारा युवक पर दबाव बनाये जाने पर युवक ने बताया कि घटना के दिन जब किशोरी दुकान के लिए घर से निकली थी तभी युवक बाइक से लेकर फरार हो गया था। उसके बाद युवक ने पुलिस को बताया कि वहां से दोनों रांची आ गए। 

बाद में मामला गंभीर होता देख युवक घर लौट आया, जबकि किशोरी रांची में ही एक घर में काम करने लगी थी। हालांकि, किशोरी को बेंगाबाद पुलिस ने 40 दिन बाद रांची से सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी को मेडिकल जांच के बाद, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हवाले कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सर्कस देखकर लौट रहे 3 युवकों को आर्टिगा ने मारी टक्कर, तीनों की मौत

Khabar365news[स्थान]। सर्कस देखकर घर लौट रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार आर्टिगा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

OBC आरक्षण की मांग पर झारखंड के 5 जिलों में बंद, सड़कों पर उतरा पिछड़ा वर्ग

Khabar365newsरांची। OBC आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को रांची, खूंटी,...