BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मुख्यमंत्री हेमंत–कल्पना सोरेन की 20वीं शादी की सालगिरह, रजरप्पा मंदिर में लिया आशीर्वाद

Share
Share
Khabar365news

आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मना रहे हैं। दोनों ने इस खास मौके पर रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनके बच्चे भी थे। 7 फरवरी 2006 को हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन को जीवन संगिनी के रूप में चुना और शादी के अटूट बंधन में बंध गए थे। तभी से उनका साथ एक प्रेरक जोड़ी के रूप में माना जाता है। विवाह के बाद से ही कल्पना सोरेन ने अपने पति का हर कदम पर साथ दिया। वे न केवल एक पत्नी बल्कि हेमंत सोरेन के राजनीतिक सफर की मजबूत सहायक और मार्गदर्शक बनकर उभरी हैं। उनका घर में आगमन सोरेन परिवार की तकदीर बदलने वाला साबित हुआ। हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का रिश्ता राजनीतिक जीवन में भी बेहद प्रभावशाली है।

कल्पना सोरेन को सोरेन परिवार में लेडी लक के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने हर मुश्किल समय में हेमंत सोरेन का साहस और हौसला बढ़ाया। आज का दिन दोनों के जीवन की स्थिरता की याद दिलाता है। दरअसल दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बेटी की शादी ओडिशा में हुई है। कल्पना सोरेन से शिबू सोरेन परिवार की पहली मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। बताया जाता है कि पहली नजर में शिबू सोरेन परिवार ने कल्पना सोरेन को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया था। फिर दोनों परिवारों की आपसी सहमति से शादी तय हो गई थी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveHazaribaghJharkhand

स्थानीय युवाओं ने तैयार किया पारंपरिक भक्ति एल्बम, ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ जल्द होगा रिलीज

Khabar365newsबरकट्ठा: कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाला बरकट्ठा प्रखंड...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पी वी यू एन एल में हाइड्रोक्लोरिक एसिड केमिकल रिलीज को लेकर रासायनिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छतरपुर DSP प्रशांत कुमार ने बच्चों से की पढ़ाई पर बात, दिखा मानवीय अंदाज

Khabar365newsछतरपुर। छतरपुर के DSP प्रशांत कुमार का बच्चों के प्रति संवेदनशील और...