BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह नगर निकाय चुनाव: अनुशासनहीनता पर कांग्रेस सख्त, दो नेता निष्कासित

Share
Share
Khabar365news

नगर निकाय चुनाव के दौरान पार्टी निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी गिरिडीह ने सख्त कदम उठाया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने आदेश जारी कर दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार योगेश्वर मेहता और पंकज सागर (राजधनवार, गिरिडीह) को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है। पत्र में बताया गया है कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवारों के चयन का अधिकार जिला राजनीतिक मामलों की समिति को दिया गया था। समिति द्वारा पार्टी समर्थित उम्मीदवार तय किए जाने के बाद संबंधित नेताओं से अपनी-अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का आग्रह किया गया था।

इसके बावजूद दोनों नेताओं ने पार्टी के निर्देशों का पालन नहीं किया और न ही इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया। इसके बाद 6 फरवरी 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया। इन परिस्थितियों को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया। पार्टी नेतृत्व ने इस कार्रवाई को संगठन में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम बताया है और कहा है कि यह निर्णय पार्टी लाइन से हटकर कार्य करने वालों के लिए कड़ा संदेश है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandLATEHAR

कारगिल पार्क, लातेहार में 94वां भारतीय वायुसेना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न

Khabar365newsलातेहार, 8 अक्टूबर 2026। वेटरन ऑर्गनाइजेशन ऑफ झारखंड (VOJ) की लातेहार यूनिट...

ActiveHazaribaghJharkhand

स्थानीय युवाओं ने तैयार किया पारंपरिक भक्ति एल्बम, ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ जल्द होगा रिलीज

Khabar365newsबरकट्ठा: कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाला बरकट्ठा प्रखंड...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पी वी यू एन एल में हाइड्रोक्लोरिक एसिड केमिकल रिलीज को लेकर रासायनिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छतरपुर DSP प्रशांत कुमार ने बच्चों से की पढ़ाई पर बात, दिखा मानवीय अंदाज

Khabar365newsछतरपुर। छतरपुर के DSP प्रशांत कुमार का बच्चों के प्रति संवेदनशील और...