रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
हजारीबाग जोन के डीआईजी अंजनी अंजन झा ने गुरुवार को पतरातुअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर रामगढ़ पुलिस बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर डीआईजी का स्वागत किया गया। इसके पश्चात डीआईजी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय भवन परिसर का निरीक्षण किया।
साथ ही जवानों के किट परेड कानिरीक्षण किया। मौके पर रामगढ़ एसपी अजय कुमार, पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी, पतरातू पुलिस निरीक्षक सह पतरातू थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर शिवलाल कुमार गुप्ता, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, बरकाकाना आपी उमाशंकर वर्मा, भदानी नगर ओपी अख्तर अली, भुरकुंडा ओपी उपेंद्र कुमार अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना एव ओपी के प्रभारी मौजूद थे।
Leave a comment