रांची स्थित चुटिया थाना क्षेत्र के साउथ रेलवे कॉलोनी में, बीते रात बुधवार को एक तेज रफ्तार से आती SUV ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे लोगों को रौंद दिया। जिससे हिनू के रहने वाले धमेंद्र कुमार जिनकी उम्र 40 वर्ष बतायी जा रही है, मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना कल रात करीब 10 बजे, दुर्गा मंदिर के पास हुई।
जानकारी के मुताबिक, गाड़ी विपरीत दिशा से आ रही थी और अनियंत्रित होकर, वहीं सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल कर रख दिया। बताया जा रहा है कि, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया था। लेकिन, जानकारी के अनुसार चालक को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों में, रेलवे टीटी अन्नपूर्णा नायडू जिनकी उम्र 50 वर्ष, उनके पुत्र कुणाल नायडू 26 वर्ष, कृष्णापुरी चुटिया निवासी संदीप महतो वर्ष 40, अमित सिंह 35 वर्ष और प्रशांत गौरव ईलाजरत हैं।
Leave a comment