BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

वासेपुर में देर रात फायरिंग: फहीम खान के बेटे के ड्राइवर को गोली, गैंगवार की आशंका

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के धनबाद के वासेपुर इलाके में शुक्रवार देर रात गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली खान उर्फ हैदर अंसारी को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए दुर्गापुर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रमजान के पहले जुमा की रात करीब 11 बजे तरावीह की नमाज के दौरान इलाके में चहल-पहल थी। इसी दौरान एक दुकान के पास दो संदिग्ध युवक खड़े नजर आए। आसपास मौजूद लोगों ने शक होने पर उनसे पूछताछ शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बीच बबली खान और एक युवक के बीच कहासुनी हुई, जो हाथापाई में बदल गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने पिस्तौल निकालकर बबली पर गोली चला दी।

गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। दोनों हमलावर पैदल ही कलालीबागान की ओर भाग निकले। आनन-फानन में घायल को असर्फी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और भूली थाना प्रभारी अभिनव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें दो संदिग्ध युवकों के दिखने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख रही है। बताया जा रहा है कि फहीम खान और प्रिंस खान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। घटना के बाद पूरे वासेपुर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...