BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद और गिरिडीह निकाय चुनाव में बवाल, कई बूथों पर झड़प से मतदान प्रभावित

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के नगर निकाय चुनाव के दौरान धनबाद और गिरिडीह में अलग-अलग वार्डों से बवाल और झड़प की खबरें सामने आई हैं। दोनों जिलों में कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई, हालांकि प्रशासन की तत्परता से हालात को काबू में कर लिया गया।
धनबाद नगर निगम क्षेत्र के सूसनीलेवा नाग नगर स्थित वार्ड संख्या 22 के बूथ संख्या 58, 59, 13 और 14 पर दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई।

बताया गया कि एक प्रत्याशी के प्रतिनिधि की मतदान केंद्र के पास मौजूदगी को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। आरोप था कि बूथ के समीप अनावश्यक भीड़ जमा की जा रही थी और मतदान में हस्तक्षेप की कोशिश हो रही थी। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और स्थिति तनावपूर्ण बन गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। कुछ देर बाधित रहने के बाद मतदान दोबारा सामान्य रूप से शुरू हो गया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि वे शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान चाहते हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

गिरिडीह : वार्ड 18 में मारपीट, पथराव और सड़क जाम
वहीं Giridih के वार्ड 18 के बूथ संख्या 4 पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद ने उग्र रूप ले लिया। पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट और उसके बाद पथराव शुरू हो गया। इससे मतदान केंद्र के आसपास अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को जबरन रोकने और धमकाने की कोशिश की गई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हालात नियंत्रित किए गए। समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम हटवाया गया और दोबारा मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई। जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 6.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि बड़की सरिया नगर पंचायत में 10.09 फीसदी और धनवार नगर पंचायत में 10.25 फीसदी वोटिंग हुई। फिलहाल दोनों जिलों में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandRanchi

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिला TRL के NET-JRF उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिनिधिमंडल

Khabar365newsरांची: जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा (TRL) विभाग के NET-JRF उत्तीर्ण छात्रों का...

JharkhandLohardaga

लोहरदगा उपायुक्त ने 400 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने शनिवार...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC की संवेदनशील पहल, गाड़ी रोककर सुनी फरियाद

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा के उपायुक्त (DC) की संवेदनशील पहल की चर्चा पूरे जिले...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

80 लाख की जगुआर से पहुंचे थे चोर, फर्जी आधार से होटल में ठहरे

Khabar365newsरांची। राजधानी में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात की जांच में चौंकाने...