हजारीबाग

मेयर अरविंद राणा का भव्य स्वागत, नव झारखंड फाउंडेशन ने दी बधाई

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग: हजारीबाग नगर निगम में शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष सह समाजसेवी किशोरी राणा अपने सहयोगियों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे और मेयर का फूल-माला एवं पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर किशोरी राणा ने कहा कि यह हजारीबाग के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। शहर की जनता ने जिस भरोसे के साथ अरविंद राणा को मेयर चुना है, वह निश्चित रूप से उस विश्वास पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मेयर एक जमीन से जुड़े जनप्रतिनिधि हैं, जो आम लोगों की समस्याओं और शहर की जरूरतों को भली-भांति समझते हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि शपथ ग्रहण के बाद मेयर द्वारा हवन-पूजन कर नगर निगम कार्यालय में प्रवेश करना एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश है। इससे यह स्पष्ट होता है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, गंभीरता और सकारात्मक सोच के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
किशोरी राणा ने उम्मीद जताई कि मेयर अरविंद राणा के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी और शहर स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनेगा। उन्होंने नगर निगम के सभी 36 वार्डों के नव निर्वाचित पार्षदों को भी बधाई देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को मिलकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।


उन्होंने नवनिर्वाचित उपमेयर अविनाश यादव को भी जीत की बधाई देते हुए कहा कि मेयर और उपमेयर के नेतृत्व में पूरी टीम शहर के समग्र विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी।
इस मौके पर नव झारखंड फाउंडेशन के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मेयर का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए हजारीबाग के उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की कामना की तथा विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में शहर विकास की नई दिशा और रफ्तार की ओर आगे बढ़ेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर आज

Khabar365news प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम ठाकुर करेंगे जांच व परामर्श,...

हजारीबाग

बकाया बिजली बिल पर विभाग सख्त, कटकमसांडी में 93 कनेक्शन काटे गए — 20 लाख से अधिक का बकाया

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): वित्तीय वर्ष की समाप्ति नजदीक आते ही विद्युत विभाग ने...

हजारीबाग

मेढ़कुरी खुद में नशाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग। दारू थाना क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता...

हजारीबाग

प्रमंडलीय आयुक्त ने नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ

Khabar365newsनगर निगम हजारीबाग के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ग्रहण किया पद एवं गोपनीयता...