JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 का समापन समारोह संपन्न

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पीवीयूएनएल में 11 मार्च 2026 को 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह उत्साह एवं सक्रिय भागीदारी के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के कर्मचारियों, बीएचईएल के अधिकारियों, सीआईएसएफ कर्मियों तथा विभिन्न ठेका एजेंसियों के श्रमिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत एजीएम (सेफ्टी) द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने कार्यस्थल पर शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सतत सुरक्षा जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारियों, अधिकारियों, सीआईएसएफ प्रतिनिधियों और श्रमिकों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने कार्य के प्रत्येक चरण में सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प लिया।

समारोह में सीईओ (पीवीयूएनएल) ए.के. सहगल , बिश्नु दत्ता दास जीएम (प्रोजेक्ट), मनीष खेतरपाल जीएम (ओ एंड एम), डीसी (सीआईएसएफ) तथा पीडी (बीएचईएल) ने प्रेरणादायक संबोधन देते हुए सक्रिय सुरक्षा संस्कृति, सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन तथा आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान सेफ्टी सॉन्ग और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षित कार्य पद्धतियों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न एजेंसियों के 70 सुरक्षा जागरूक श्रमिकों को सुरक्षित कार्य के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2026 की थीम “Engage, Educate & Empower People to Enhance Safety” को दोहराते हुए किया गया, जिसमें सभी को सुरक्षित और दुर्घटना मुक्त कार्यस्थल के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

अबुआ आवास में बायोमेट्रिक फर्जीवाड़े का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितता और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मुद्दे पर नीरा यादव का विरोध

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव...