BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा प्रशासन की बड़ी लापरवाही: चार महीने पहले मृत कर्मचारी का किया गया तबादला

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के गढ़वा जिले से प्रशासनिक लापरवाही का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भवनाथपुर अंचल में जारी स्थानांतरण सूची में एक ऐसे कर्मचारी का भी नाम शामिल कर दिया गया, जिनका करीब चार महीने पहले ही निधन हो चुका है। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, भवनाथपुर अंचल में जिला प्रशासन की ओर से हाल ही में कई राजस्वकर्मियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया था। लेकिन इस सूची में एक बड़ी चूक सामने आई। सूची में दिवंगत राजस्वकर्मी गौरव आनंद का नाम भी शामिल कर दिया गया। आदेश के अनुसार उन्हें भवनाथपुर अंचल से रंका अंचल में पदस्थापित दिखाया गया है, जबकि उनका निधन करीब चार महीने पहले हो चुका है।

जैसे ही यह आदेश सामने आया, अंचल कार्यालय और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। लोगों का कहना है कि जब संबंधित कर्मचारी का देहांत हो चुका है, तो उनके नाम से स्थानांतरण आदेश जारी होना प्रशासनिक लापरवाही को साफ दर्शाता है। वहीं अंचल कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि स्थानांतरण सूची जिला स्तर से जारी की जाती है और संभव है कि पुराने डाटा के आधार पर यह नाम सूची में शामिल हो गया होगा।
इस घटना को सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को आदेश जारी करने से पहले रिकॉर्ड को सही तरीके से जांच करनी चाहिए, ताकि इस तरह की त्रुटियों से बचा जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने पिस्टल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना पुलिस को पिस्टल के...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक चिल्ड्रेन पार्क में की गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक...

CrimeJharkhandLohardaga

विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं

Khabar365newsरिपोर्ट/ ब्यूरो सद्दाम खान लोहरदगा । लोहरदगा जिले से एक दुखद खबर...

BreakingCrimeJharkhandPakur

41 लाख का ‘भ्रष्टाचार भवन’! 4 महीने में ही चटक गया सिस्टम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट “उद्घाटन हुआ… और शुरू हो गई...