JharkhandpatratupatratuRamgarh

विस्थापित प्रभाव संघर्ष मोर्चा की बैठक, क्वार्टर खाली करने का विरोध

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

मंगलवार हेसला पंचायत के कटहल चौक पर विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा का बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदीप महतो ने किया।जिसमें पतरातू अंचलाधिकारी के माध्यम से दिनांक 23 मार्च 2026 को दो दिनों के अंदर क्वार्टर को खाली करने का तुगलकी फरमान चिट्ठी जारी हुआ जिसका पुरजोर विरोध किया गया।

लोगों ने बताया कि हम लोग किसी भी सूरत में अपने क्वार्टर एवं आवास को खाली नहीं करेंगे। हम लोगों का केस माननीय झारखंड उच्च न्यायालय में चल रहा है। जिसमें सरकार अपना पक्ष नहीं रख पा रही है। और हेसला पंचायत को खाली करने की बात कहती है।

यह सरासर गलत है। यहां के रैयतों ने कहा कि हमारी जमीन को सरकार अधिग्रहण किया है, कि नहीं इस पर भी संदेह है। और दूसरी तरफ सरकार दूसरे कंपनियों को बेच रही है यह सरासर गलत है। और इस बीच प्रशासन खाली करने आती है तो हम सभी लोग आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है किसी भी कीमत में हम लोग नहीं झुकेंगे।

और इस बीच प्रशासन छेड़ने का काम करती है तो इसे कतई बरदास नहीं किया जाएगा ऐसी स्थिति में हम लोग सड़क जाम, जेल भरो आंदोलन, एवं ट्रेन रोको, जैसे आंदोलन करने को मजबूर होंगे और इसकी सूचना लेटर के माध्यम से हम लोग पहले ही दे चुके हैं। इसलिए प्रशासन इसका समाधान का रास्ता निकाले और बिना समाधान निकाले इस पर किसी भी तरह का कार्रवाई करती है तो हम सभी लोग उग्र से उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे जिसकी सारी जवाब देही स्थानीय जिला प्रशासन की होगी।

इस बैठक में मुख्य रूप से यशवंत सागर , उपमुखिया कुंदन कुमार, मो० अलीम एन के सिंह अजय कुशवाहा ,प्रमोद यादव, सुधीर कुमार,लालू पाहन,रमेश पाहन, प्रफुल्ल कुमार, संतोष कुशवाहा, लुकनी देवी, गुड़िया देवी,पार्वती देवी, ब्रिंजा देवी,सुनीता देवी,अंजली कुमारी, जोरू देवी, देवंती देवी,विभा देवी, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, दोनों रांची रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत डाड़ीडीह महुआ चौक...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

विश्व यक्ष्मा दिवस सिविल सर्जन कार्यालय में कोतो मुख्या सम्मानित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पर मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय...

CrimeJharkhandPakur

पाकुड़ में अवैध हथियार पर पुलिस का शिकंजा: देशी कट्टा के साथ दो धराए, एक किन्नर समुदाय से जुड़ा

Khabar365newsसिद्धो-कान्हु पार्क के पास झगड़े की सूचना पर पहुंची टीम, भागते आरोपियों...