JamtadaJharkhand

दीपिका बेसरा, जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध हुईं निर्वाचित; उपायुक्त ने दिया निर्वाचन प्रमाण पत्र, साथ ही पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा । समाहरणालय स्थित सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन कार्यक्रम अध्यक्ष सह निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा, रवि आनंद की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में कार्रवाई संपन्न की गई।

जिला परिषद अध्यक्ष पद हेतु एक अभ्यर्थी दीपिका बेसरा के द्वारा नामांकन प्रपत्र दाखिल किया गया। नामांकन प्रपत्र दाखिल करने के उपरांत संवीक्षा एवं राज्य निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप सभी प्रक्रियाओं को विधिसम्मत तरीके से पूर्ण कराया गया। जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर श्रीमती दीपिका बेसरा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उपायुक्त द्वारा नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष को प्रमाण पत्र सौंपा गया साथ ही उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त, रवि आनंद के द्वारा बताया गया पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है एवं शांतिपूर्ण व निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई है। उन्होंने नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि के अलावा जिला परिषद सदस्यगण आदि मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

हेमंत अहीर को मिला कुड़मालि में गोल्ड मेडल

Khabar365newsरात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी, दिन में पढ़ाई कर हासिल किया...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

युवाओं के सेवा भाव से ही राष्ट्र का निर्माण संभव डॉ कुमार मनोज

Khabar365newsपीटीपीएस कॉलेज में एनएसएस का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, कर्मियों को बंधक बनाकर लूट

Khabar365newsजमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू के कोतो पंचायत में बारिश के बीच भी दिखा करम पर्व का भारी उत्साह, मांदर की थाप पर थिरके ग्रामीण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो...