Jharkhand

होली पर्व को ले पेलावल ओपी मे हुई शांति समिति की बैठक

Share
Share
Khabar365news


जुलूस में डीजे पर होगी सख्त पाबंदी–डीएसपी मुख्यालय
कटकमसांडी (हजारीबाग) शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाए जाने को लेकर पेलावल ओपी परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ अनिल कुमार ने की। मौके पर विशेष रूप से मौजूद डीएसपी (मुख्यालय) राजीव कुमार ने कहा कि रंगो के त्योहार होली को शांति व सौहार्द के आलम में पारंपरिक गाजे बाजे के साथ मनाएं। उन्होने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन के तहत जुलूस में डीजे पर सख्त पाबंदी लगाई गई है और यही नियम रामनवमी पर्व पर लागू होगी। उन्होने बैठक मे उपस्थित जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों से अपील किया कि आप अपने अपने क्षेत्र में लोगों से डीजे व अश्लील गाने बजाने से लोगो को मना करें। अन्यथा जुलूस में शामिल लोगो व डीजे मालिकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीजे भी जब्त की जाएगी। बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर उत्तम कुमार तिवारी, सीओ अनिल कुमार व ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने भी होली पर्व को साम्प्रदायिक सदभाव के साथ मनाने की अपील की। बैठक मे उपस्थित जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने भी पर्व को प्रेम व भाईचारगी के साथ पर्व मनाए जाने पर सहमति जताई। बैठक में एसआई राम सिंह गगराई, एएसआई रामदास राम, एएसआई रमेश सिंह, एएसआई अछो राम, मो. कमरूद्दीन, जिप सदस्या मंजू नंदिनी, पूर्व जिप प्रतिनिधि मिस्बाहुल इस्लाम, मुखिया अनवारूल हक, पंसस प्रदीप मिश्रा, पंसस मो.. साबिर, एजाज अहमद, इमरान खान, मो.कमालुद्दीन,पंसस मो. सलाउद्दीन, मुखिया नारायण साव, विक्रम रवि, कांग्रेस के साजिद अली खान, पंसस जहांगीर अली, महबूब आलम, रंजीत रजक, मो. युसुफ खान, तस्लीम अंसारी उर्फ दारोगा, दिनेश कुमार, मो. अकबर, जगदीप राणा, मो. कमरुद्दीन, अजय पासवान, सरयू राम, शाहजहां ओबैदुल्लाह मल्लिक, उपमुखिया प्रकाश कुशवाहा,
मो. एहसान सहित खुटरा, पबरा, पेलावल, रोमी, गदोखर, कंचनपुर आदि पंचायत के दर्जनों जनप्रतिनिधिगण व प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

कथनी-करनी का फर्क, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। निर्दलीय...

BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

मुआवजा-नौकरी की मांग पर चौथे दिन भी प्रदर्शन

Khabar365newsरामगढ़: मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार की मांग को लेकर कोल ब्लॉक विस्थापितों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

साइबर क्राइम अनुसंधान को धार, पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Khabar365newsरांची: बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों से प्रभावी ढंग...

BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

जनता के द्वार पहुंचेगी नगर पंचायत, मौके पर होगा समाधान

Khabar365newsरामगढ़: नगर क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर पंचायत...