BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 वर्षीय बच्ची लापता, खेलते-खेलते हुई गायब

Share
Share
Khabar365news

​जामताड़ा शहर के न्यू पांडे डीह मोहल्ले से एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची चंदा मुंडा की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की खबर आई है। घटना गुरुवार शाम की है। परिजन बेहद परेशान हैं। ​जानकारी के अनुसार, चंदा मूल रूप से गुमला जिले की रहने वाली है। वह जामताड़ा में अपनी ममेरी बहन प्रतिमा रजनी तिर्की के साथ रहती थी। जो पेशे से शिक्षिका हैं। गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे चंदा घर के पास ही खेलने के लिए निकली थी। 

बारिश के दौरान पेड़ के नीचे छिप गई थी

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, खेल के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए चंदा पास ही एक पेड़ के नीचे छिप गई थी। लेकिन जब बारिश थमी और काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला। इस बात की सूचना तुरंत जामताड़ा थाना को दी गई। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए जामताड़ा पुलिस अलर्ट हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। मोहल्ले और आसपास के रास्तों में लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी और पूछताछ जारी है।

परिवार ने किया अपील

​परिजनों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी चंदा के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस या उनके परिवार को सूचित करें। फिलहाल, पुलिस हर संभावित पहलू पर जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द बच्ची को सुरक्षित बरामद किया जा सके

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मौसम विभाग की चेतावनी, कई जिलों में भारी बारिश

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रेमिका ने पुलिस के सामने प्रेमी को जड़ा थप्पड़, युवक बेहोश होकर गिरा

Khabar365newsप्रेम प्रसंग से जुड़े एक विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मानसून सक्रिय रहने के कारण मौसम विभाग ने राज्य के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

जुए को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप,

Khabar365newsरांची। जुए के विवाद को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक...