BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में घर में घुसकर युवक की हत्या,

Share
Share
Khabar365news

धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में शुक्रवार शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। ओपी से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने 28 वर्षीय शुभम यादव को उसके घर में घुसकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल शुभम को स्थानीय लोगों ने तुरंत कतरास निचितपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे धनबाद के अशर्फी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि उसे सिर और गर्दन में तीन गोलियां मारी गई थीं।

पुलिस जांच में जुटी, लोगों में आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम और बाघमारा एसडीपीओ पीके सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, शुभम यादव के निधन की खबर मिलते ही जनता श्रमिक संघ के कार्यकर्ता और यादव समाज के लोग सोनारडीह ओपी पहुंच गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं
धनबाद में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले तेतुलमारी के शक्ति चौक स्थित 8 लेन में हुई गोलीबारी की घटना का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अपराधियों ने फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। इस ताजा घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandRamgah

पोचरा सरना पार में समर कैंप का दूसरा दिन, बालिकाओं को मिला प्रेरणादायक मार्गदर्शन

Khabar365newsकेयर ग्रामीण विकास केंन्द द्वारा पोचरा सरना पार वार्ड नं0सात में आयोजित...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर हमला, जवान के गले में लगा तीर

Khabar365newsपूर्णिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर कथित अतिक्रमणकारियों...

BiharBreakingPatnaबिहारब्रेकिंग

बिहार में बनेगा मॉडर्न लॉजिस्टिक्स पार्क, व्यापार को मिलेगी रफ्तार

Khabar365newsपटना में राज्य सरकार लॉजिस्टिक्स पार्क बनाने की तैयारी में है। इस...