BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ऑनलाइन जुए की लत में गंवाई गाढ़ी कमाई,

Share
Share
Khabar365news

रांची के कांटाटोली के रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने सोमवार को आत्महत्या तब की जब उसने ऑनलाइन जुआ में लाखों रुपए हार गया। मृतक आरिफ कांटाटोली में किराए का मकान में पत्नी के साथ रहता था। आरिफ हटिया में एक कंपनी में काम करता था। आरिफ को ऑनलाइन जुआ खेलने की आदत थी। पति-पत्नी के बीच रोजाना इस बात को लेकर विवाद भी होता था। पत्नी उसे समझाने की कोशिश करती थी लेकिन वह नहीं मानता था। धीरे-धीरे तनाव बढ़ने लगा। बताया जा रहा है कि सोमवार को आरिफ जुए में कंपनी का भी पैसा हार गया था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। 

मोबाइल पर मिला ऑडियो सुसाइड नोट
मृतक आरिफ का मोबाइल पुलिस को मिला है। इसमें उसने ऑडियो सुसाइड नोट डाला था। नोट में कहा कि वह कर्ज में डूबा हुआ था। ऑनलाइन जुआ खेलने की वजह से उस पर कई लोगों का पैसा बकाया हो गया था। कर्ज की अदायगी नहीं करने की वजह से ही वह सुसाइड कर रहा है। इसमें किसी का भी दोष नहीं है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने अपना जेवर बेचकर कुछ लोगों का कर्ज भी अदा किया था। सोमवार को जुआ में पैसा हारने के बाद आरिफ पत्नी से पैसा मांगने के लिए गया। पत्नी ने पैसे नहीं होने की बात कही। इससे वह परेशान हो गया और सीधे कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो पत्नी परेशान हो गयी। पत्नी समेत आसपास के लोगों ने खुलवाने का प्रयास भी किया। दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो देखा आरिफ फंदे पर लटका हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

मानसून में बालू उठाव पर रोक, सभी घाट बंद

Khabar365newsजामताड़ा: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशों के आलोक में जामताड़ा जिला...

BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

NGT को चिट्ठी लिख प्रदूषण मुक्त अभियान की अपील

Khabar365newsरामगढ़: पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता...

BreakingJharkhandPolticalRanchiSocial

कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं को बाधित करने का कर रही प्रयास : आदित्य साहू

Khabar365newsविधानसभा परिसर में कांग्रेस द्वारा मचाया गया उत्पात गंभीर विषय संवैधानिक प्रक्रिया...