BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, परिचालन जल्द

Share
Share
Khabar365news

मुजफ्फरपुर से यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। नए वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में यहां से दो वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन की संभावना जताई जा रही है। रेलवे की योजना के तहत मुजफ्फरपुर को झारखंड और पश्चिम बंगाल से हाईस्पीड ट्रेन के जरिए जोड़ने की तैयारी चल रही है। प्रस्तावित ट्रेनों में एक रांची और दूसरी न्यू जलपाईगुड़ी के लिए हो सकती है।

रांची और न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर फोकस
समस्तीपुर रेल मंडल ने इन दोनों रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए पूमरे को फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में दोनों मार्गों पर ट्रेन संचालन का समर्थन किया गया है। हालांकि ट्रेनों का संचालन साप्ताहिक होगा या सप्ताह में तीन दिन, यह निर्णय यात्री संख्या और ट्रैफिक के आकलन के बाद लिया जाएगा। पहले समस्तीपुर मंडल ने तीन वंदे भारत ट्रेनों का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी।

हावड़ा रूट की फाइल लंबित, यात्रियों को होगा फायदा
मुजफ्फरपुर से हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन का प्रस्ताव फिलहाल मुख्यालय में लंबित है। अधिकारियों के अनुसार पहले दो ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद ही हावड़ा रूट पर आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी। इन हाईस्पीड ट्रेनों के शुरू होने से आम यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और यात्रा समय में भी कमी आएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

ब्लैकलिस्टेड एजेंसी जांच की मांग, छात्रों के सत्याग्रह को देवेंद्र महतो का समर्थन

Khabar365newsरांची : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक...

BreakingJharkhand

ऑपरेशन मुस्कान: 36 गुमशुदा मोबाइल लौटाए, जनसंवाद में सुनीं समस्याएं

Khabar365newsगोड्डा : जिला प्रशासन एवं गोड्डा पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जनसंवाद...