HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का कुल परिणाम 96.11 प्रतिशत रहा, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 567 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 545 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। इनमें 288 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 244 ने द्वितीय श्रेणी तथा 13 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में सफलता हासिल की।

विद्यालय के टॉपर्स में मोहम्मद फैयाज ने 478 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि नेहा कुमारी 474 अंकों के साथ दूसरे और आर्यन राज 464 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा रूपेश कुमार कुशवाहा, मुसरत प्रवीण, रंजनी कुमारी समेत अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विद्यालय के सचिव मनीष कुमार एवं प्रधानाध्यापक जीवन कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। वहीं कोर कमेटी सदस्य प्रो. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhand

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से एक की हत्या

Khabar365newsसिमडेगा : जिले के बोलबा थाना क्षेत्र के पालेमुंडा गांव में जमीन...

BreakingJharkhand

गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बोरवेल वाहन से टक्कर; 3 मजदूर घायल

Khabar365newsगिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में शनिवार की सुबह एक...

BreakingJharkhand

झारखंड के शिक्षकों को झटका, नहीं मिलेगा SAP–MSAP का लाभ

Khabar365newsझारखंड सरकार ने राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत...

BreakingJharkhandRanchi

सिर्फ 32 सवाल सही, फिर भी अभ्यर्थी का चयन!

Khabar365newsरांची : JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में...