BreakingJharkhandझारखंड

सरायकेला-खरसावां में जंगली हाथियों का कहर,

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोड़ो पंचायत के हाड़ात गांव में जंगली हाथियों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। अचानक गांव में घुसे हाथियों के झुंड ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया और लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

हाथियों के हमले में दो की मौत, तीन घायल
हमले में चाइना देवी और अमिता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कमलचंद महतो, मोहन महतो और सतुला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हाथियों ने हमला कर दिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग पर उठे सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी डर का माहौल है और लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथियों के आतंक से जल्द राहत दिलाने और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड पुलिस में 9,362 सिपाहियों की होगी भर्ती,

Khabar365newsझारखंड पुलिस में सिपाही स्तर के पुलिसकर्मियों की बड़ी बहाली की तैयारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में बैंक से 7 करोड़ का सोना लूटा

Khabar365newsबरही (हजारीबाग) में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की...

BreakingJharkhandkodermaझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला की कटकर मौत

Khabar365newsकोडरमा स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के नाइस पब्लिक स्कूल का प्रिसिंपल गिरफ्तार,

Khabar365newsगिरिडीह पचंबा थाना क्षेत्र के नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन पर...