Home Breaking हजारीबाग में बैंक से 7 करोड़ का सोना लूटा
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में बैंक से 7 करोड़ का सोना लूटा

Share
Share

बरही (हजारीबाग) में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की घटना सामने आई। बाइक सवार चार अपराधियों ने बैंक की शाखा में घुसकर सात करोड़ का सोना और पांच लाख रुपये कैश लूट लिए। दो बाइक से पहुंचे अपराधियों ने वारदात को महज 20 मिनट में अंजाम दिया और बिहार की ओर फरार हो गए।

खाता खुलवाने के बहाने बैंक में घुसे चार बदमाश
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 3:15 बजे चेहरा ढंके चार लुटेरे बैंक में दाखिल हुए। उस समय बैंक में कोई ग्राहक मौजूद नहीं था और बैंक मैनेजर व कर्मी मीटिंग में व्यस्त थे। दो लुटेरे चालू खाता खुलवाने की बात के बहाने बातचित में उलझाए रहे, तभी बाकी दो अन्य लुटेरे पहुंचे और पिस्टल निकाल मारपीट करने लगे। सहमे बैंककर्मी उन्हें कैश काउंटर पर ले गए। वहां पांच लाख रुपये लूटने के बाद बैंककर्मियों से स्ट्रांग रूम खुलवाया और उसमें रखे सोने के गहने लूटे और बैंककर्मियों को वहीं बंद कर दिया। फिर बैंक का शटर गिरा कर भाग गए। बरही एसडीपीओ अजीत विमल ने बताया कि अपराधी रसोइया धमना टोल प्लाजा के सीसीटीवी में कैद हुए हैं। स्ट्रॉन्ग रूम में बंद मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और दो अन्य स्टाफ बाहर निकालने को शोर मचाते रहे। करीब आधे घंटे बाद बैंककर्मियों के स्ट्रॉन्ग रूम में बंद होने की जानकारी हुई, तब उन्हें बाहर निकाला गया। बाहर निकलने के बाद मैनेजर ने थाने को लूट की जानकारी दी। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और थाना प्रभारी दल-बल के साथ पहुंचे। एडिशनल एसपी अमित कुमार भी पहुंचे और बैंक मैनेजर से जानकारी लेने के बाद बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखे। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न थानों से संपर्क किया।

हेलमेट, नकाब और गमझे से ढंके थे चेहरे
बैंक कर्मियों ने बताया कि लूटेरे 20 मिनट तक वही बैंक में रहे और लूटपाट को अंजाम दिया। अपनी पहचान छिपाने के लिए एक लुटेरा हेलमेट, दूसरा नकाब और दो अन्य गमछा लपेटे हुए थे। चारों दो बाइक से आए थे। बैंककर्मियों से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सभी थानों को सतर्क कर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी संभावित क्षेत्रों की नाकेबंदी कर दी गई है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को नियमित चीफ जस्टिस दिलाने के लिए CM हेमंत ने CJI को लिखा पत्र

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को कोयले से अक्टूबर में 1909 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

रांची। खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को अक्टूबर महीने में कोयले से...