हजारीबाग

हजारीबाग में कल 4 घंटे बिजली रहेगी बाधित, हिराबाग क्षेत्र के कई इलाकों में आपूर्ति ठप

Share
Share
Khabar365news


हजारीबागवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। कल, दिनांक 2 मई 2026 (शनिवार) को सिंदूर 33/11 केवी पावर हाउस में तकनीकी कार्य के तहत हिराबाग 33 केवी ब्रेकर को बदला जाएगा। यह वही ब्रेकर है, जो बीते 30 अप्रैल को खराब हो गया था। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह आवश्यक कार्य किया जा रहा है।
इस कार्य के कारण प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक हिराबाग पावर सब-स्टेशन से संचालित कई प्रमुख फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इनमें रिलायंस 11 केवी फीडर, मटवारी 11 केवी फीडर तथा डीवीसी 11 केवी फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में विद्युत सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पूर्व ही संपन्न कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की प्रगति एवं आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समय-सारणी में परिवर्तन किया जा सकता है।
शहरी सहायक विद्युत अभियंता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
बिजली विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsप्रश्नोत्तरी, खेल व विशेषज्ञों की प्रस्तुति से माताओं को स्तनपान के प्रति...

हजारीबाग

भारी बारिश के बीच भी नहीं रुकी जिम्मेदारी: बीडीओ पूजा कुमारी ने गोदाम से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बुधवार को लगातार हो...

हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस को मिली 30 नई डायल-112 गाड़ियां, एसपी अमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Khabar365newsहजारीबाग: झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से हजारीबाग जिला...