Ramgarh

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संसद में गूँजेगी आवाज: मनीष जायसवाल

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ की ऐतिहासिक धरती पर पतरातु के एलेक्सा रिसॉर्ट में आयोजित भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की 12वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। पत्रकारों के इस महाकुंभ में भारत के विभिन्न राज्यों सहित पड़ोसी देश नेपाल से भी कलम के सिपाहियों का समागम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए उनकी मांगों को देश के सर्वोच्च सदन में उठाने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान आयोजित गोष्ठी में पत्रकारों की सुरक्षा और उनके भविष्य से जुड़ी चुनौतियों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि पत्रकार साथी अपनी जान जोखिम में डालकर समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनते हैं, लेकिन विडंबना यह है कि अक्सर उनकी अपनी आवाज अनसुनी रह जाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ तभी मजबूत होगा जब पत्रकार स्वयं को सुरक्षित और समर्थ महसूस करेंगे।

सांसद मनीष जायसवाल ने पत्रकार संघ द्वारा रखे गए मांग पत्र पर अपनी पूर्ण सहमति जताते हुए विश्वास दिलाया कि कोविड काल से बंद रेलवे कन्सेशन की बहाली, पत्रकार सुरक्षा कानून (प्रोटेक्शन एक्ट) लागू करने, केंद्रीय टोल टैक्स में छूट और राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुनिश्चित करने जैसे विषयों को वे आगामी लोकसभा के मानसून सत्र में संसद के पटल पर पूरी मजबूती के साथ रखेंगे।

मनीष जायसवाल ने पत्रकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि लोकतंत्र के सजग प्रहरियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं संसद से लेकर सड़क तक आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूँ। पत्रकार समाज का दर्पण हैं और उनके हितों की रक्षा करना शासन व प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर देश-विदेश से आए पत्रकार प्रतिनिधियों ने सांसद मनीष जायसवाल के इस आश्वासन का स्वागत किया और अपनी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद जताई ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...