हजारीबाग

हजारीबाग के शिक्षकों को बड़ी राहत: 10 दिनों में वेतन भुगतान का आश्वासन, मुख्यमंत्री को भी भेजा गया ज्ञापन

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, हजारीबाग का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में आज माननीय उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं से अवगत कराया और त्वरित समाधान की मांग की।
जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कोषागार कार्यालय के सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न होने के कारण जिले के प्रारंभिक शिक्षकों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है। इस कारण शिक्षक आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लिया और आश्वस्त किया कि आगामी 10 दिनों के भीतर शिक्षकों के खातों में वेतन की राशि भेज दी जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त सहायक आचार्यों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई। बताया गया कि आठ से नौ माह से कार्यरत रहने के बावजूद उन्हें अब तक वेतन प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर उपायुक्त ने शीघ्र ही इस मामले का निपटारा कराने का भरोसा दिलाया।
इसके साथ ही, प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय के आलोक में सहायक आचार्यों के वेतन संबंधी मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम भी एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि उक्त ज्ञापन को तत्काल मुख्यमंत्री कार्यालय प्रेषित किया जाएगा।
बैठक के दौरान शिक्षकों से जुड़े अन्य विभागीय मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि आगामी दो महीनों के भीतर हजारीबाग जिले के शिक्षकों की सभी लंबित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनकी सेवानिवृत्ति तिथि पर ही सभी देय भुगतान उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त के सकारात्मक आश्वासन से प्रतिनिधिमंडल ने संतोष व्यक्त करते हुए उनका आभार प्रकट किया।
इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक से भी मुलाकात कर वेतन आवंटन लंबित रहने का मुद्दा उठाया। जिला शिक्षा अधीक्षक ने मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए वेतन आवंटन जारी करने का आदेश पारित कर दिया।
प्रतिनिधिमंडल में श्रीकांत सिन्हा, विनोद रंजन, टी. एन. वर्मा, सच्चिदानंद सिन्हा एवं अजय कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

हजारीबाग

चोरी के ट्रैक्टर का बड़कागांव पुलिस ने किया पर्दाफाश, जंगल से बरामद

Khabar365newsगुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया...

हजारीबाग

30 सितंबर को झारखंड बंद का ऐलान, आंदोलनकारी, किसान और मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन

Khabar365newsरिपोर्ट /आरिफ खान हजारीबाग। झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा और झारखंड राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसा, सैनिक वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

Khabar365newsहजारीबाग। जिले की त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसे की खबर सामने आई...