
उपायुक्त श्री हेमन्त सती एवं नगर आयुक्त श्री ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा आज नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण कर नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने हजारीबाग झील क्षेत्र में प्रस्तावित वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, झील पाथ-वे, झील परिसर में अवस्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण, स्थानीय सब्जी विक्रेताओं के लिए वेंडर मार्केट निर्माण कार्यों एवं निर्मल महतो पार्क आदि का मुआयना किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उपायुक्त ने कहा कि हजारीबाग झील शहर की पहचान है, इसके संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
नगर आयुक्त ने भी निरीक्षण के दौरान चल रही योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।
Leave a comment