रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत खैरा मांझी द्वार के समीप शुक्रवार की रात बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी पर सवार हनुमानगढ़ी निवासी मुन्ना कुमार की मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार जेएसपीएल कंपनी के बस ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने बस और स्कूटी को जप्त कर लिया है। मृतक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पड़ा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Leave a comment