JharkhandpatratupatratuRamgarh

बड़कागांव भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने भाजपा के तीन राज्यों में विजय होने पर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आज पीटीपीएस बड़कागांव विधायक आवासीय कार्यालय, पतरातू में भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पतरातु प्रखंड के विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लास के साथ जीत का जश्न मनाया।

कार्यक्रम के दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा आतिशबाजी कर इस ऐतिहासिक विजय की खुशी व्यक्त की। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस गौरवपूर्ण क्षण को साझा किया।

इस अवसर पर विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने कहा कि यह प्रचंड जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व, कुशल रणनीति एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह विजय विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति जनता की आस्था की जीत है।

विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और आम जनता के समर्थन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी भाजपा इसी प्रकार जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहकर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री रंजन भगत प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा महेंद्र महतो,जिला महामंत्री श्री राजू चतुर्वेदी जी जिला पार्षद राजाराम प्रजापति सोशल प्रभारी श्री संतोष शर्मा , दशरथ कुर्मी अशोक शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष पंकज सिंह रूपा देवी सुखदेव महतो, मंडल महामंत्री अवधेश सिंह मोहम्मद वारिस खान किशोर महतो गणेश ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सड़क हादसे में जमशेदपुर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अजय दुबे की मौत,

Khabar365newsजमशेदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े अजय...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पत्रकार के साथ की गई मारपीट,मामला पहुंचा थाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत पत्रकार गुलाम सरवर...

BreakingJharkhandpatratu

पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू पतरातू पुलिस अनुमंडल कार्यालय में अपराध मासिक...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू मुखिया गिरजेश कुमार ने स्कूल के टॉपर छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू स्थित एस एस प्लस टू...