JharkhandRamgarh

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में चार दिवसीय सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़, 07 मई 2026: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में कर्मचारियों के लिए 04 मई 2026 से 07 मई 2026 तक चार दिवसीय सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करना था। यह प्रशिक्षण डॉ लेखराज, फेक्टरी मेडिकल ऑफिसर द्वारा प्रदान किया गया।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं व्यावसायिक इकाइयों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को बेसिक सीपीआर तकनीकों, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रक्रिया तथा जीवन रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही, उन्हें व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से वास्तविक परिस्थितियों में आवश्यक कौशल विकसित करने का अवसर भी मिला।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न चरणों में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का अंतिम सत्र आज सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता और सीखने के प्रति उत्साह देखने को मिला।
कंपनी प्रबंधन ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को कर्मचारियों की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा की कर्मचारियों के सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर विभिन्न विषयों पर निरंतर प्रशिक्षण आयोजित किए जाते है साथ ही सीपीआर प्रशिक्षित कर्मचारी बाहर भी किसी जरुरतमन्द की सहायता कर उसकी जान बचा सकता है।
प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...