हजारीबाग

बेहतर पुलिसिंग और दमदार कार्यशैली का मिला सम्मान, पंकज कुमार बने चौपारण थाना प्रभारी

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग जिले में अपनी तेजतर्रार कार्यशैली, अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका और जनता के बीच बेहतर पुलिसिंग की पहचान बना चुके बड़ा बाजार ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने अब चौपारण थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। विभाग द्वारा उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपे जाने को उनके उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान माना जा रहा है।
बड़ा बाजार ओपी में अपने कार्यकाल के दौरान पंकज कुमार ने कई महत्वपूर्ण मामलों का सफल उद्भेदन करते हुए अपराधियों पर लगातार नकेल कसने का कार्य किया। क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने को लेकर उनकी कार्यशैली काफी सराहनीय रही।


जनता के प्रति सहज व्यवहार, निष्पक्ष कार्रवाई और अपराध के खिलाफ सख्त रुख के कारण पंकज कुमार ने कम समय में ही लोगों के बीच एक भरोसेमंद पुलिस अधिकारी की पहचान बनाई। उनके नेतृत्व में बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था को लेकर कई प्रभावशाली पहल की गई, जिसकी विभागीय स्तर पर भी काफी सराहना हुई।
इन्हीं बेहतर कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए विभाग ने उन्हें चौपारण थाना जैसे महत्वपूर्ण थाना की कमान सौंपी है। पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कार्यकाल की उम्मीद जताई।
नए थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि चौपारण क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाना, अपराध एवं नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाना तथा आम जनता का विश्वास कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उनकी नियुक्ति से चौपारण क्षेत्र के लोगों में भी बेहतर पुलिसिंग और मजबूत कानून व्यवस्था को लेकर नई उम्मीद जगी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

नन्हे सितारों की प्रस्तुतियों से झूम उठा गैलेक्सी हाई स्कूल, ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी और नाना-नानी के चेहरों पर दिखी खुशी

Khabar365newsकटकमसांडी(हज़ारीबाग): गैलेक्सी हाई स्कूल, पाबरा रोड, हज़ारीबाग में शनिवार को प्री-प्राइमरी कक्षाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...

हजारीबाग

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsप्रश्नोत्तरी, खेल व विशेषज्ञों की प्रस्तुति से माताओं को स्तनपान के प्रति...