हजारीबाग

कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग का मिला सम्मान, सरोज सिंह चौधरी बने कटकमदाग थाना प्रभारी

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग जिले में अपनी सक्रिय कार्यशैली, अनुशासित पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर अलग पहचान बना चुके चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने अब कटकमदाग थाना का पदभार ग्रहण कर लिया है। विभाग द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने को उनके उत्कृष्ट कार्यों और बेहतर प्रदर्शन का सम्मान माना जा रहा है।
चौपारण थाना में अपने कार्यकाल के दौरान सरोज सिंह चौधरी ने अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसने का काम किया, वहीं क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में भी उनकी भूमिका काफी सराहनीय रही।
जनता के प्रति सहज व्यवहार, निष्पक्ष कार्रवाई और हर शिकायत पर तत्परता से पहल करने की कार्यशैली ने उन्हें आम लोगों के बीच एक भरोसेमंद पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित किया। उनके नेतृत्व में चौपारण क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने को लेकर कई प्रभावशाली पहल की गई, जिसकी विभागीय स्तर पर भी प्रशंसा हुई।
इन्हीं उत्कृष्ट कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए विभाग ने उन्हें कटकमदाग थाना जैसे महत्वपूर्ण थाना की जिम्मेदारी सौंपी है। पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नए थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, अपराध एवं नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना तथा आम जनता का विश्वास कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उनकी नियुक्ति से कटकमदाग क्षेत्र के लोगों में भी बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर नई उम्मीद जगी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

नन्हे सितारों की प्रस्तुतियों से झूम उठा गैलेक्सी हाई स्कूल, ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी और नाना-नानी के चेहरों पर दिखी खुशी

Khabar365newsकटकमसांडी(हज़ारीबाग): गैलेक्सी हाई स्कूल, पाबरा रोड, हज़ारीबाग में शनिवार को प्री-प्राइमरी कक्षाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...

हजारीबाग

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsप्रश्नोत्तरी, खेल व विशेषज्ञों की प्रस्तुति से माताओं को स्तनपान के प्रति...