हजारीबाग

दमदार पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्यशैली का मिला सम्मान, इकबाल हुसैन बने गिद्दी थाना प्रभारी

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग जिले में अपनी तेजतर्रार कार्यशैली, अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग को लेकर अलग पहचान बना चुके दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने अब गिद्दी थाना का पदभार ग्रहण कर लिया है। विभाग द्वारा उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपे जाने को उनके उत्कृष्ट कार्यों और सराहनीय सेवा का सम्मान माना जा रहा है।
दारू थाना में अपने कार्यकाल के दौरान इकबाल हुसैन ने अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसने का काम किया, वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर भी उनकी कार्यशैली काफी प्रभावशाली रही।
नशे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ उनकी सख्त मुहिम को लेकर आम लोगों के बीच भी उनकी अलग पहचान बनी। जनता के प्रति सहज व्यवहार, निष्पक्ष कार्रवाई और हर शिकायत पर तत्परता से पहल करने की वजह से उन्होंने लोगों का भरोसा जीतने में सफलता हासिल की।
इन्हीं बेहतर कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए विभाग ने उन्हें गिद्दी थाना जैसे महत्वपूर्ण थाना की जिम्मेदारी सौंपी है। पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नए थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, अपराध एवं नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाना तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उनकी नियुक्ति से गिद्दी क्षेत्र के लोगों में भी बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर नई उम्मीद जगी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

नन्हे सितारों की प्रस्तुतियों से झूम उठा गैलेक्सी हाई स्कूल, ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी और नाना-नानी के चेहरों पर दिखी खुशी

Khabar365newsकटकमसांडी(हज़ारीबाग): गैलेक्सी हाई स्कूल, पाबरा रोड, हज़ारीबाग में शनिवार को प्री-प्राइमरी कक्षाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...

हजारीबाग

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsप्रश्नोत्तरी, खेल व विशेषज्ञों की प्रस्तुति से माताओं को स्तनपान के प्रति...