हजारीबाग

उत्कृष्ट कार्यशैली और बेहतर पुलिसिंग का मिला सम्मान, मुकेश कुमार रजक बने बड़ा बाजार ओपी के नए प्रभारी

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग जिले के महत्वपूर्ण बड़ा बाजार ओपी में नए थाना प्रभारी के रूप में मुकेश कुमार रजक ने पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने औपचारिक रूप से उन्हें पदभार सौंपते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
मुकेश कुमार रजक इससे पहले सदर थाना में जेएसआई के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने अपनी सक्रिय कार्यशैली, त्वरित कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग के दम पर अलग पहचान बनाई। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई मामलों में अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जनता के प्रति सहज व्यवहार, निष्पक्ष कार्यशैली और हर शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करने की वजह से वे आम लोगों के बीच भी एक भरोसेमंद पुलिस अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं। सदर थाना में उनके उत्कृष्ट कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए विभाग ने उन्हें बड़ा बाजार ओपी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे उनके सराहनीय कार्यों का सम्मान और इनाम माना जा रहा है।
पदभार ग्रहण के दौरान थाना परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। पुलिस पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने नए प्रभारी का स्वागत करते हुए बेहतर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर उम्मीद जताई।
नए ओपी प्रभारी मुकेश कुमार रजक ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना, अपराध एवं नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना तथा आम जनता का विश्वास बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उनकी नियुक्ति से बड़ा बाजार क्षेत्र के लोगों में भी बेहतर पुलिसिंग और मजबूत कानून व्यवस्था को लेकर नई उम्मीद जगी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

हजारीबाग

चोरी के ट्रैक्टर का बड़कागांव पुलिस ने किया पर्दाफाश, जंगल से बरामद

Khabar365newsगुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया...

हजारीबाग

30 सितंबर को झारखंड बंद का ऐलान, आंदोलनकारी, किसान और मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन

Khabar365newsरिपोर्ट /आरिफ खान हजारीबाग। झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा और झारखंड राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसा, सैनिक वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

Khabar365newsहजारीबाग। जिले की त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसे की खबर सामने आई...