JharkhandpatratupatratuRamgarh

बड़कागांव विधायक रोशन चौधरी ने चार दिवारी और पीसीसी पथ का किया शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

रामगढ़ जिला DMFT मद से पतरातू प्रखंड अंतर्गत नवोदय विद्यालय पतरातू में चार दिवारी एवं रोड नंबर 5 पी.सी.सी. पथ निर्माण एवं अन्य जनरल आइटम का अधिष्ठापन कार्य का विधिवत शिलान्यास बड़कागांव विधानसभा के माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी के द्वारा किया गया इस निमित्त क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सह जिला पार्षद राजाराम प्रजापति एवं मुखिया किशोर कुमार महतो उपस्थित थे ।

इस कार्य को करने के लिए कुल लागत लगभग 30 लाख है तथा विधायक के द्वारा कहा गया कि इस निर्माण कार्य से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा।


पी.सी.सी. पथ निर्माण से विद्यालय परिसर में आवागमन सुगम एवं व्यवस्थित होगा, जिससे विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना का विकास समाज और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। हमारी निरंतर कोशिश है कि क्षेत्र के विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सकारात्मक वातावरण मिल सके।

साथ ही बहुत जल्द छात्र छात्राओं को पीने का पानी का समाधान स्थाई रूप से किया जा रहा है शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत समिति अनीता जैन, उपमुखिया नंद किशोर महतो, भुवनेश्वर महतो ,पंकज कुमार सिंह, गणेश कुमार ठाकुर ,अमित कुमार सिंह ,सीमा राय, अजय राम ,अशोक पाठक, रणधीर कपूर ,उमेश कुमार नवोदय विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र पांडे, अजीत कुजूर, किशोर कुमार ,जितेंद्र कुमार, राजेश महतो ,लोकेश आनंद आदि उपस्थित थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं एनटीपीसी मजदूर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड आदिवासी दिवस 2026 पर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

Khabar365newsझारखंड: झारखंड आदिवासी दिवस 2026 के अवसर पर सरकार की विभिन्न लोक...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

CPI का छात्रों को समर्थन, BJP पर हमला

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के 11 सदस्य दबोचे गए

Khabar365newsगुमला। गुमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय कोराई गैंग का...