हजारीबाग

जमीन विवाद निपटारे में दिखी प्रशासन की तत्परता, पेलावल थाना में ऑन द स्पॉट हुआ समाधान

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों में भूमि विवाद मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में पेलावल ओपी थाना परिसर में शनिवार को जमीन विवाद निपटारा शिविर का आयोजन किया गया, जहां कटकमसांडी अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता एवं पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याएं सुनीं।
शिविर में कुल पांच जमीन विवाद से जुड़े मामले पहुंचे, जिनमें से एक मामले का मौके पर ही त्वरित निष्पादन कर दिया गया। वहीं शेष चार मामलों में दोनों पक्षों को सुनते हुए जल्द न्यायसंगत समाधान का भरोसा दिलाया गया। प्रशासन की इस सक्रियता से लोगों में भरोसा और संतोष देखने को मिला।

थाना परिसर में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने भूमि विवादों को लेकर पहुंचे। लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता एवं ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने बेहद शांत, सौहार्दपूर्ण और मित्रवत व्यवहार के साथ लोगों की बातें सुनीं, जिससे आमजन खुद को प्रशासन के करीब महसूस करते नजर आए।
स्थानीय लोगों ने दोनों अधिकारियों की कार्यशैली की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि यदि इसी तरह प्रशासन जमीन विवादों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनता रहा, तो लंबे समय से लंबित कई मामलों का समाधान आसानी से हो सकेगा।
अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार की मंशा है कि भूमि विवादों का समाधान थाना स्तर पर ही आपसी समन्वय और पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। वहीं ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि पुलिस और प्रशासन आम जनता के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है तथा हर विवाद का निष्पक्ष समाधान प्राथमिकता है।
पेलावल थाना में आयोजित यह पहल प्रशासन और जनता के बीच बेहतर तालमेल का उदाहरण बनकर सामने आया, जहां अधिकारी सिर्फ कानून व्यवस्था संभालते नहीं दिखे, बल्कि लोगों के बीच विश्वास और अपनापन भी मजबूत करते नजर आए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

लोहसिंघना थाना में जमीन विवाद समाधान शिविर बना मिसाल, चार मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

Khabar365newsहजारीबाग आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गौ तस्करी की कोशिश नाकाम, थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता से बची गाय

Khabar365news हजारीबाग/गिद्दी: गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत रैली गड़ा कांटा घर के समीप...