हजारीबाग

लोहसिंघना थाना में जमीन विवाद समाधान शिविर बना मिसाल, चार मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में शनिवार को लोहसिंघना थाना परिसर में जमीन विवाद समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जहां सदर अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार एवं लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याएं सुनीं।
शिविर में पहुंचे जमीन विवाद से जुड़े मामलों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं अन्य चार मामलों में दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष एवं जल्द समाधान का भरोसा दिलाया गया। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से लोगों में खुशी और विश्वास दोनों देखने को मिला।

थाना परिसर में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोग अपने-अपने जमीन संबंधी विवादों को लेकर अधिकारियों के समक्ष उपस्थित हुए। इस दौरान सदर अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार और थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बेहद सहज, सौहार्दपूर्ण एवं मित्रवत व्यवहार के साथ लोगों की बातें सुनीं, जिससे आमजन प्रशासन के प्रति काफी संतुष्ट नजर आए।
स्थानीय लोगों ने कहा कि पहली बार उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि प्रशासन सिर्फ आदेश देने वाला तंत्र नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं को समझने और समाधान करने वाला साथी भी है। दोनों अधिकारियों की कार्यशैली, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता की लोगों ने खुलकर सराहना की।
सदर अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा कि जमीन विवादों को थाना स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को कोर्ट-कचहरी के लंबे चक्कर न लगाने पड़ें। वहीं थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति को निष्पक्ष न्याय मिले और क्षेत्र में आपसी सौहार्द बना रहे।
लोहसिंघना थाना में आयोजित यह समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच बढ़ते विश्वास का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आया, जहां अधिकारी सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभाते नहीं दिखे, बल्कि लोगों के बीच अपनापन और भरोसा भी कायम करते नजर आए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

राशन वितरण के एवज में पैसे की मांग करने वाले डीलरों की करें शिकायत : उपायुक्त

Khabar365news उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने जिले के सभी राशन कार्डधारियों से...