हजारीबाग

अब हर गली तक पहुंचेगा पानी” : हजारीबाग नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन, छूटे इलाकों में बिछेगी नई पाइपलाइन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग शहर के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में नगर निगम ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। अमृत योजना अंतर्गत संचालित शहरी जलापूर्ति योजना के तहत छूटे हुए क्षेत्रों का शुक्रवार को नगर आयुक्त द्वारा स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 02 के उन गली-मुहल्लों और आसपास के क्षेत्रों को चिन्हित किया गया, जहां अब तक पाइपलाइन नहीं पहुंच सकी है।

नगर आयुक्त की सक्रियता और दूरदर्शी पहल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि हजारीबाग नगर निगम शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद निकहत यासमीन भी मौजूद रहीं और उन्होंने स्थानीय समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया। वार्ड पार्षद की तत्परता और जनहित के प्रति समर्पण की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।
भ्रमण के दौरान नगर आयुक्त ने L&T के पीएम श्री दिनकर, श्री अरुण कुमार बाउरी एवं अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेशलिस्ट को निर्देश देते हुए कहा कि छूटे हुए सभी क्षेत्रों का विस्तृत सर्वेक्षण एवं मैपिंग कर जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि वहां पाइपलाइन विस्तार का प्रस्ताव विभाग को भेजा जा सके।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सर्वेक्षण के बाद संबंधित वार्ड पार्षदों द्वारा क्षेत्र का सत्यापन कराया जाएगा और उसके आधार पर अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाने हेतु विभाग से अनुमति ली जाएगी। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर जुड़वा जलमीनार से हाइड्रो टेस्टिंग कर अंतिम उपभोक्ता तक पानी पहुंचने की स्थिति की भी जांच की जाएगी। यदि अंतिम छोर तक जलापूर्ति सुचारू रूप से नहीं पहुंचती है तो नई योजना तैयार कर विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
इस दौरान सहायक नगर आयुक्त श्री अनिल पांडे एवं सहायक नगर आयुक्त श्री बिपिन कुमार की सक्रिय उपस्थिति और निगरानी भी देखने को मिली। दोनों अधिकारियों ने तकनीकी टीम के साथ समन्वय बनाकर निरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराया। वहीं तकनीकी विशेषज्ञों और विभागीय कर्मियों की टीम भी पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करती नजर आई।
शहरवासियों ने नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्तों और वार्ड पार्षद की इस जनहितकारी पहल की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह जमीनी स्तर पर निरीक्षण और कार्रवाई होती रही, तो जल्द ही हजारीबाग city का कोई भी इलाका स्वच्छ पेयजल सुविधा से वंचित नहीं रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

थाना प्रभारी बिट्टू कुमार रजक की तत्परता से 48 घंटे के भीतर लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Khabar365news कटकमसांडी(हजारीबाग): पेलावाल ओपी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का...

हजारीबाग

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हजारीबाग, सर्वदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Khabar365newsहजारीबाग। उत्तरी शिवपुरी कृष्णा नगर स्थित नव-निर्मित भव्य सर्वदेव मंदिर में आयोजित...

हजारीबाग

हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक दिन में 157 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsहजारीबाग, 11 जून 2026: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर शहर में...