Home Breaking JSSC में बंपर वेकैंसी, 611 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSSC में बंपर वेकैंसी, 611 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Share
Share

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य में 611 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर, ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर, सांख्यिकी सहायक, प्लांट प्रोटेक्शन इंस्पेक्टर, रिसर्च असिस्टेंट और अन्य तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।

योग्यता और आयु सीमा तय
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बैचलर डिग्री या आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है, जबकि झारखंड राज्य के एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 रुपये शुल्क देना होगा। उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई तय की गई है। आयोग ने उम्मीदवारों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर की समय-सारणी में बदलाव

रांची। संत शिरोमणि सदानंद महाराज जी के सानिध्य में एम.आर.एस. श्री कृष्ण...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू पंचायत को DMFT मद से तीन सड़क एवं नाली निर्माण योजनाओं की सौगात

मुखिया गिरिजेश कुमार की पहल और अनुशंसा से विकास कार्यों को मिली...

Breakingझारखंडब्रेकिंगभारत

SIR और MMDR संशोधन पर सरकार जताएगी विरोध

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस...