BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर में देर रात तीन बसों में लगी भीषण आग,

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर के मानगो स्थित ओलिडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-1 में रविवार देर रात खड़ी तीन बसों में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दो बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि एक बस को समय रहते बचा लिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक दो बसें पूरी तरह जल चुकी थीं, जबकि तीसरी बस को आंशिक नुकसान पहुंचा।

आग की चपेट में आए बिजली के मुख्य केबल
आग की तेज लपटों के कारण इलाके की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से बिजली के मुख्य केबल जल गए, जिससे आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा और इलाके में अंधेरा छा गया।

पुलिस जांच में जुटी, असामाजिक तत्वों पर शक
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग किसी असामाजिक तत्व द्वारा लगाई गई हो सकती है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वजह का जल्द खुलासा कर दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एनटीपीसी मजदूर यूनियन पतरातू शाखा ने सदस्य अभियान चलाया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु गुरुवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसरायकेला- खरसावां

चांडिल स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Khabar365newsसरायकेला-खरसावां। चांडिल रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में रेलवे कर्मी की...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

साइबर ठगी में 2 दोषियों को 3-3 साल की जेल, 50-50 हजार का जुर्माना

Khabar365newsजामताड़ा। साइबर ठगी के एक मामले में अदालत ने दो आरोपियों को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची की शराब फैक्ट्री में छापा, पूर्व MLC समेत 3 जेल भेजे गए

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची की एक शराब फैक्ट्री में देर रात प्रशासन और...