BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले जाने, शिक्षा का उजियारा फैलाने और अपनी समृद्ध पारंपरिक रीति-रिवाजों को सहेजने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। ‘देश मांझी परगना बाईसी, संथाल परगना की अगुवाई में 10 दिवसीय मांझी परगना प्रशिक्षण कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन रानीगंज नायकी बाबा मोतीलाल मुर्मू, मुख्य सलाहकार सुनील हेम्ब्रम, जामताड़ा जिला प्रभारी मानोतान् जगदीश मुर्मू और देवघर जिला काराम गुरू मानोतान् सर्वेश्वर किस्कू के दिशा-निर्देश में हुआ। आयोजन से पूर्व जामताड़ा प्रखंड के रानीगंज मांझी थान और जाहेर थान में पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की गई।

आदिवासी समाज को एक नई और बेहतर दिशा

इस कार्यशाला के मुख्य उद्देश्य समाज को हंड़िया-दारू (स्थानीय शराब) और अन्य गलत गतिविधियों से पूरी तरह दूर करना। आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षा से जोड़कर आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाना। अपनी पारंपरिक व्यवस्था और रीति-रिवाजों को अक्षुण्ण रखते हुए आगे बढ़ना। इस ऐतिहासिक प्रशिक्षण कार्यशाला में न केवल जामताड़ा, बल्कि पड़ोसी जिलों जैसे देवघर, गोड्डा और दुमका से भी बड़ी संख्या में मांझी परगना और सामाजिक अगुआ (अग्रणी नेता) हिस्सा ले रहे हैं। वहीं वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि समाज के विकास के लिए कुरीतियों को छोड़ना और शिक्षित होना अनिवार्य है। यह 10 दिवसीय कार्यशाला आने वाले दिनों में आदिवासी समाज को एक नई और बेहतर दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

लापता विधानसभा कर्मी का धुर्वा डैम में मिला शव,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के धुर्वा डैम से एक लापता विधानसभा कर्मी का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साहिबगंज में बदहाल सड़क की तस्वीर,

Khabar365newsसाहिबगंज। जिले के आदिम पहाड़िया बहुल गांव में सड़क सुविधा नहीं होने...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में भीषण बाइक हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौत

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 26 वर्षीय युवक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चोरी-छिनतई गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में चोरी और छिनतई की घटनाओं का खुलासा करते हुए...